मन की बात के बाद पौधारोपण, कमार समाज ने रखी बांस उपलब्ध कराने की मांग
जुनवानी कला में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात, ग्रामीणों की आजीविका से जुड़े मुद्दे पर तत्काल पहल
महासमुंद। बागबाहरा शहर मंडल के बूथ क्रमांक 88 अंतर्गत ग्राम जुनवानी कला के कमार पारा में ग्रामवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक सरोकार और आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों से संवाद का माध्यम होने के साथ प्रेरणा, सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का मंच है। प्रधानमंत्री के नशामुक्ति, स्वच्छता, जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भूमिका और राष्ट्रभक्ति से जुड़े संदेश समाज को नई दिशा देते हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा, संस्कार, खेल, कौशल विकास और राष्ट्रसेवा से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता और जनभागीदारी के क्षेत्र में हो रहे बदलाव इस बात का प्रमाण हैं कि जब जनता किसी संकल्प से जुड़ती है तो सकारात्मक परिवर्तन निश्चित होता है।
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
‘मन की बात’ के श्रवण के बाद ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। ग्रामीणों ने प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
बसोड़ योजना के तहत बांस उपलब्ध कराने की मांग
कार्यक्रम के दौरान कमार पारा के ग्रामीणों ने पारंपरिक आजीविका को मजबूत करने के लिए बसोड़ योजना के तहत बांस उपलब्ध कराने की मांग जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर के समक्ष रखी। ग्रामीणों की मांग पर ठाकुर ने तत्काल संबंधित विभाग के कर्मचारी से दूरभाष पर चर्चा की और बांस उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की आजीविका, रोजगार और मूलभूत जरूरतों से जुड़ी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। कमार समाज की पारंपरिक आजीविका को प्रोत्साहन मिलने से परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत होने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
कार्यक्रम में सरपंच नरेंद्र ठाकुर, उपसरपंच राधे साहू सहित मातृशक्ति, युवा शक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इनमें मुनिराम कमार, बटरु कमार, नेतराम ध्रुव, भारत कमार, ललित कुमार हिछराम, रतिराम कमार, सेवाराम कमार, पंचराम कमार, सामबती कमार, ओमप्रकाश ध्रुव, हीराबाई कमार, गणेशी कमार, जेठीन बाई कमार, चैतीबाई कमार, प्रमिला बाई कमार, हेमिन बाई कमार, दीपक कमार, परदेशी कमार, शांतिबाई, दाऊलाल, दुकाल, गंगाबाई, सोनबती कमार, प्रेमवती कमार, समारी बाई कमार, संतुराम, संतराम कमार, रातू कमार, संतोष कमार, पवन कमार, राजकुमार कमार, अंजली कमार, अनु कमार, धारेश्वरी कमार, एवन ध्रुव और गोवर्धन ध्रुव सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
