कृषि सेवा केंद्र से दिनदहाड़े 11 हजार रुपये पार

महासमुंद। झलप स्थित श्रीराम कृषि सेवा केंद्र में दिनदहाड़े चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। अज्ञात चोर दुकान के कैश काउंटर से 11 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। शिकायत पर पटेवा पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कोलपदर निवासी दुकान संचालक दिगम्बर पटेल (35) ने बताया कि 27 अगस्त की दोपहर करीब 1 से 1:15 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति दुकान में दाखिल हुआ। इसी दौरान उसने कैश काउंटर में रखे 11 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गया।
रकम गायब होने की जानकारी मिलने पर दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर पटेवा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है।

इन्हें भी पढ़े