तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, चालक पर केस
महासमुंद। पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। हादसा 5 जून 2026 की शाम करीब 6:30 बजे हुआ था।
पुलिस के अनुसार, बाइक क्रमांक सीजी-06 एचसी-7401 के चालक ने सामने से आ रही बाइक क्रमांक सीजी-06 एचई-1954 को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शेषनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पिथौरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने मर्ग क्रमांक 34/26 कायम कर मामले की जांच की। जांच में हादसे के लिए बाइक चालक की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
