9 लीटर शराब जब्त, युवक पर आबकारी एक्ट में कार्रवाई
महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाजारपारा स्थित सब्जी मंडी के पीछे से एक युवक के कब्जे से 9 लीटर शराब बरामद की है। जब्त शराब की कीमत करीब 1,800 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार वार्ड-11 निवासी मनीष सारथी (30) के कब्जे से शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।
