10 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। बसना पुलिस ने बिलाईगढ़ मार्ग स्थित ग्राम पिरदा के पास कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम बरनाईदादर निवासी वृंदावन दास (45) को पिरदा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।
