पुलिस परेड ग्राउंड में कलेक्टर-एसएसपी ने स्कूली बच्चों को दिलाई तिरंगा शपथ

हजारों स्कूली बच्चों ने लिया राष्ट्रध्वज के सम्मान का संकल्प
बिलासपुर, 13 अगस्त 2026/हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय को तिरंगा शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, एडीएम शिवकुमार बनर्जी, अन्य अधिकारी-कर्मचारी, हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे एवं अन्य नागरिक मौजूद रहे।
तिरंगा शपथ के दौरान स्कूली बच्चों सहित सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने, देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में बच्चों द्वारा एक साथ तिरंगा शपथ लेने से पुलिस परेड ग्राउंड देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। तिरंगा शपथ के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदार नागरिक होने की भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में हजारों स्कूली बच्चों और अन्य प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

इन्हें भी पढ़े