वीर परिवारों के सम्मान में भाजयुमो ने घर-घर पहुंचकर किया सम्मान

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद जवानों के परिजनों को शॉल, श्रीफल व तिरंगा भेंट कर जताई कृतज्ञता
महासमुंद। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजयुमो द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा भारतीय सेना में राष्ट्र सेवा करने वाले अमर शहीद वीर जवानों के परिजनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने वीर परिवारों के घर पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना और शॉल, श्रीफल एवं राष्ट्र की शान तिरंगा झंडा भेंट कर भावपूर्ण सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों तथा भारतीय सेना में सेवा देने वाले जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उनके योगदान को याद किया। सम्मान पाकर परिजनों ने भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमन वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और भारतीय सेना के जवानों के अदम्य साहस की बदौलत ही आज देश सुरक्षित और स्वतंत्र है। जिन परिवारों ने देश की आजादी और रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। भाजयुमो कार्यकर्ता इन वीर परिवारों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेंगे और उनके मार्गदर्शन में राष्ट्र सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।
इन वीर परिवारों का किया सम्मान
कार्यक्रम के तहत श्रीमती खेमिन बाई चंद्राकर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय नारायण लाल चंद्राकर की धर्मपत्नी; नारायण लाल नामदेव, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बौदा नामदेव के पुत्र; तथा श्रीमती ज्योति चंद्राकर, भारतीय सैनिक स्वर्गीय पंकज चंद्राकर की धर्मपत्नी सहित संबंधित परिजनों का सम्मान किया गया। सभी को शॉल, श्रीफल और तिरंगा झंडा भेंट किया गया।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमन वर्मा, जिला प्रभारी अन्नू चटर्जी, सहप्रभारी सत्यम चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजयुमो नंदू जलक्षत्री, जिला उपाध्यक्ष आकाश पांडे एवं दुर्गा शंकर दुबे सहित डिगेश साहू, जतिन रूपरेला, खुशाल ठाकुर, राजा अग्रवाल, निधि लोकेश चंद्राकर, गीतिका सोनी, धनेश्वरी सोनवानी, अभिषेक पांडे, उमेश गोल्डी साहू, शुभम बाघ, लीलेश साहू, आयुष दुबे, उदय भानु, राजू साहू, रोशन बग्गा, विनय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े