घासीनगर में महुआ पास और हाथभट्ठी शराब बरामद
महासमुंद। बागबाहरा पुलिस ने ग्राम घासीनगर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में महुआ पास और हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम घासीनगर निवासी बोधन नायक अपनी बाड़ी में महुआ पास रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बोधन नायक (42) की बाड़ी में दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 100 ग्राम महुआ पास बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
इसी तरह ग्राम घासीनगर में पुलिस ने नानू पुरेना पति राजू पुरेना (33) के कब्जे से 6 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1,200 रुपए बताई गई है, बरामद की। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
