कुत्ते को टहलाने निकले युवक से मारपीट

महासमुंद। सिटी कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बिरकोनी निवासी लक्ष्मीनारायण टंडन 4 अगस्त की रात करीब 11 बजे अपने कुत्ते को टहलाते हुए बार चौक के पास पहुंचा था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद डेविड मांडे ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में लक्ष्मीनारायण के सिर में चोट आई। घटना के बाद घायल लक्ष्मीनारायण ने जिला अस्पताल में दो दिन तक उपचार कराया। इसके बाद उसने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी डेविड मांडे के खिलाफ धारा 115(2), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े