गाली-गलौज से मना किया तो डंडे से पीटा
महासमुंद। सिटी कोतवाली पुलिस ने गाली-गलौज करने से मना करने पर मारपीट करने के मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दलदली रोड निवासी महेंद्र पटेला के घर के सामने 9 अगस्त को करीब 12 बजे उसके पड़ोस में रहने वाला महेश साहू गाली-गलौज कर रहा था। महेंद्र ने उसे गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपी ने विवाद करते हुए उसके साथ हाथ-मुक्का और डंडे से मारपीट कर दी।
आरोप है कि मारपीट के दौरान महेश साहू ने महेंद्र को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद प्रार्थी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
