घर की कुंडी तोड़कर जेवर और 20 हजार नकदी चोरी

दशगात्र कार्यक्रम में गई थी महिला, लौटने पर घर में बिखरा मिला सामान
महासमुंद। ग्राम खैरा के भाठापारा में एक सूने मकान का ताला-कुंडी तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात सहित 20 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम खैरा निवासी मोतिन रौतिया 6 अगस्त को दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने बलौदा गई थी। इस दौरान उसका घर बंद था। 8 अगस्त को उसकी छोटी बहन टिकेश्वरी मिरी ने फोन कर घर की कुंडी टूटे होने की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर मोतिन रौतिया घर पहुंची तो सामान अस्त-व्यस्त मिला। बैग में रखे 2 नग सोने की कान की बूंदे, 2 नग सोने की फुल्ली, 1 सोने की अंगूठी, 1 सोने का मंगलसूत्र, 4 नग चांदी की पायल, 8 नग चांदी की बिछिया तथा 20 हजार रुपए नकद गायब थे।
पीड़िता की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए) एवं 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है। चोरी गए सामान में 2 नग सोने की कान की बूंदे, 2 नग सोने की फुल्ली,
1 सोने की अंगूठी, 1 सोने का मंगलसूत्र, 4 नग चांदी की पायल, 8 नग चांदी की बिछिया, 20 हजार रुपए नकद शामिल है।

इन्हें भी पढ़े