महुआ शराब बेचते युवक गिरफ्तार

महासमुंद। बसना थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1,400 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बसना-बिलाईगढ़ मार्ग स्थित खेमड़ा पुलिया के पास एक युवक महुआ शराब बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश यादव (25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-11, पंडरीपानी बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।