विकासखंड स्तर पर प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

गरियाबंद, 03 अगस्त 2026/ जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विकासखंड स्तर पर प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक विकासखंड में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होने वाले इन कैंपों में एसआईएस ग्रुप द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला प्लेसमेंट कैंप 7 अगस्त 2026 को देवभोग जनपद पंचायत में आयोजित होगा। इसी प्रकार 8 अगस्त को मैनपुर, 9 अगस्त को गरियाबंद, 10 अगस्त को छुरा तथा 11 अगस्त 2026 को फिंगेश्वर जनपद पंचायत में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे।