आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती की प्रारंभिक सूची जारी

’29 जुलाई तक ऑनलाइन दावा-आपत्ति आमंत्रित’
नारायणपुर, 21 जुलाई 2026// महिला एवं बाल विकास परियोजना नारायणपुर अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। दिनांक 12 जून 2026 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का चयन प्रावधानों के अनुसार योग्यता के आधार पर मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण किया गया है। परीक्षण उपरांत तैयार की गई प्रारंभिक चयन सूची पर अभ्यर्थियों से 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से दावा एवं आपत्ति आमंत्रित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने दावा-आपत्ति से संबंधित प्रमाण-पत्रों सहित निर्धारित अवधि के भीतर https://aww.e-bharti.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 के पश्चात प्राप्त किसी भी शिकायत, दावा अथवा आपत्ति पर किसी प्रकार का पुनर्विचार नहीं किया जाएगा। अतः संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही अपनी दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है।

इन्हें भी पढ़े