ढाबे से 50 पौवा शराब जब्त

आरोपी आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार
महासमुंद। पिथौरा पुलिस ने ग्राम गड़बेड़ा स्थित एक ढाबे में छापामार कार्रवाई कर अवैध रूप से रखी गई 50 पौवा शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल कीमत 4,800 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक 17 जुलाई को सूचना मिली थी कि ग्राम गड़बेड़ा स्थित चीनी ढाबा में अवैध रूप से शराब बेचने का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजय सागर (24 वर्ष), पिता रमेश सागर, निवासी मुढ़ीपार थाना पिथौरा बताया। तलाशी के दौरान ढाबे से 20 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब (कीमत 2,400 रुपए) तथा 30 पौवा देशी प्लेन शराब (कीमत 2,400 रुपए) बरामद की गई। इस प्रकार कुल 50 पौवा शराब जिसकी कीमत 4,800 रुपए है, जब्त की गई।
पिथौरा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।