पड़ोसी ने चाकू से किया हमला, युवक घायल

महासमुंद। शहर के सुभाषनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में पीड़ित के हाथ में चोट आई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुभाषनगर निवासी डिगेश मिर्धा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर के आंगन में बैठा था। इसी दौरान पड़ोसी प्रेम जगत (19 वर्ष), पिता मनहरण जगत, वहां पहुंचा और “मेरे खिलाफ रिपोर्ट क्यों लिखाई” कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपी ने डिगेश के साथ मारपीट की और धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में डिगेश के दाहिने हाथ की हथेली में चोट आई। पीड़ित की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 115(2), 118(1), 296 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।