चार भैंसों से भरा पिकअप छोड़ चालक फरार

महासमुंद। बलौदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से पशु परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से चार भैंसें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार वाहन चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने वाहन जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े