मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना: दावा-आपत्ति 9 तक
बिलासपुर, 6 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित प्राक्चयन परीक्षा के परिणाम पर दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं। परीक्षा का परिणाम 6 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया है। यदि किसी अभ्यर्थी को परीक्षा परिणाम पर कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी है, तो वह 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) तक सहायक आयुक्त कार्यालय, आदिवासी विकास, बिलासपुर में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।
