बेमेतरा आईटीआई में डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए आवेदन आमंत्रित
बेमेतरा 2 जुलाई 2026/- संस्थान प्रबंधन समिति (आईएमसी), शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बेमेतरा द्वारा आईएमसी के अंतर्गत संचालित कार्यालयीन कार्य के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डाटा एंट्री ऑपरेटर पद हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 16 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे तक अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बेमेतरा (पिन कोड–491335) में स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा या प्रेषित कर सकते हैं।
भर्ती संबंधी विस्तृत विज्ञापन संस्था के सूचना पटल पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप कार्यालय प्राचार्य/संस्था प्रमुख, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बेमेतरा से कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा अभ्यर्थी जिला बेमेतरा की आधिकारिक वेबसाइट https://bemetara.gov.in से भी आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
