घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े; आरोपी पर अपराध दर्ज

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 26 जून की रात करीब 9.30 बजे गांव का नरोत्तम रौतिया उसके घर में घुस आया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला जान बचाकर पड़ोसी के घर पहुंची, जहां आरोपी ने पहुंचकर फिर मारपीट की। शिकायत के आधार पर बसना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 296, 331(2), 351(2) एवं 74 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।