तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल
लापरवाह कार चालक के खिलाफ दर्ज किया केस
महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया नाला के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बसना थाना क्षेत्र के ग्राम संकरी निवासी गजिंदर पटेल ने शिकायत दर्ज कराई कि 14 जून की सुबह उसका पुत्र लिंगराज पटेल अपने मित्र की सीडी-110 बाइक (क्रमांक सीजी 06 जीएम 5388) से ग्राम बेंदारी जा रहा था। बाइक पर उसके पीछे उत्तरा निषाद सवार था।
सुबह करीब 9:30 बजे ग्राम उमरिया नाला के पास सामने से आ रही आर्टिगा कार (क्रमांक सीजी 06 एचए 6165) के चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में लिंगराज पटेल और उत्तरा निषाद के दाहिने पैर में चोटें आईं।
सरायपाली पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध धारा 125(ए) एवं 281 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
