संविदा भर्ती : कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पद की शैक्षणिक योग्यता में आंशिक संशोधन
बालोद, 25 जून 2026/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विज्ञापित संविदा पद क्रमांक 17 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की शैक्षणिक योग्यता में आंशिक संशोधन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए संशोधन के अनुसार, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पद के लिए अब मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिटी हेल्थ सम्मिलित बी.एस.सी. नर्सिंग पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होने के साथ छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है अथवा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिटी हेल्थ सम्मिलित पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होने के साथ छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि उक्त शैक्षणिक योग्यता में आंशिक संशोधन का विस्तृत प्रकाशन कार्यालय के सूचना पटल सहित जिले के आधिकारिक वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन पर भी अपलोड कर दिया गया है।
