कक्षा 6वीं प्रवेश : काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन की तिथियां घोषित

बालोद, 25 जून 2026/ एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसलिंग की समय-सारणी निर्धारित की गई है। आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि विकासखण्ड स्तर पर 30 जून एवं 01 जुलाई 2026 को जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में काउंसलिंग की जाएगी। इसी तरह जिला स्तर पर 02 जुलाई 2026 को जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में दस्तावेज सत्यापन व काउंसलिंग संपन्न होगी। राज्य स्तर पर 03 जुलाई 2026 को जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं जिला बिलासपुर हेतु प्रयास आवासीय विद्यालय में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसी तरह विशेष आरक्षित वर्ग एवं विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के विद्यार्थियों हेतु 04 जुलाई 2026 को जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कांसलिंग संपन्न होगी। किसी कारणवश शेष रह गए अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग हेतु 06 जुलाई 2026 को आरक्षित दिवस के रूप में निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में अधिक जानकारी वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/ के माध्यम से भी प्राप्त की जा सकती है।

इन्हें भी पढ़े