बिजली बिल विवाद में मारपीट

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के तोषगांव में बिजली बिल भुगतान को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शिकायत के अनुसार तीन आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।