तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक घायल
महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र में पूर्व में दर्ज सड़क दुर्घटना मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण एक युवक घायल हुआ था। जांच के बाद आरोपी चालक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
