ग्राम मोंगरा में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की जन चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
महासमुंद। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम मोंगरा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं व मांगों को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने संबंधित पहल करने तथा उचित निराकरण का आश्वासन दिया।
ग्राम प्रवास के दौरान विधायक श्री सिन्हा ने सबसे पहले गांव स्थित महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।
सुबह-सुबह गांव की गलियों में विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजित जन चौपाल में गांव के बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं सहित सभी वर्गों के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं और मांगें विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और जनहित से जुड़े कार्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने नवविवाहित बहनों को उपहार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा नवजात शिशुओं को शिशु किट वितरित कर परिवारजनों को बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री साजन यादव, माखन सिन्हा, संदीप दीवान, चुनेश्वरी साहू, कल्पना सूर्यवंशी, सरपंच रिखीराम साहू, सोसाइटी अध्यक्ष हरेन्द्र साहू, राकेश ध्रुव, राजू साहू, रामेश्वर पटवा, उपसरपंच लुकेश्वरी साहू, शुभम बाग, यशवंत साहू, कोमल ध्रुव, अखिलेश तिवारी, प्रेम साहू, ठाकुर राम ध्रुव, संतोषी कन्नौजे, किरण साहू, संतोष सेन, मनोज साहू, मिलन ध्रुव, सरिता ध्रुव, हेमा ध्रुव, मनोहर ध्रुव, गजानंद साहू, गोपी कन्नौजे, सियाराम साहू, छगनलाल साहू, कमलेश नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।