अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
उत्तर बस्तर कांकेर, 18 जून 2026/ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तर पर सामूहिक योग दिवस का कार्यक्रम न्यू कम्युनिटी हॉल कांकेर में ‘योगा फॉर हेल्थी एजिंग’ के थीम पर आयोजित किया जाएगा। सामूहिक योग कार्यक्रम के सुव्यवस्थित और सफल संचालन के लिए प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ हरेश मण्डावी ने जिले के सभी विकासखण्ड के नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों में ‘‘योगा फॉर हेल्थी एजिंग’ एवं ‘फ्री योगा लाईव सेशन’ के संदेश को प्रोत्साहित करते हुए सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इस आयोजन में गणमान्य नागरिकों, दिव्यांगजन, उभयलिंगी व्यक्ति, वंचित समूह, विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति समूह, समस्त आयु वर्ग के महिला, पुरूष, एनजीओ, विभिन्न संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सम्मिलित किया जाएगा।
प्रभारी कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल में मुख्य नगरपालिका अधिकारी कांकेर को स्थल की साफ-सफाई एवं मंच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रॉस आदि की उपस्थिति हेतु जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला समन्वयक, सर्वशिक्षा अभियान को दायित्व सौंपा है। इसी प्रकार जिला खाद्य अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग जल संसाधन, क्रेडा एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं। इसके अलावा उद्यानिकी विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, श्रम विभाग, आबकारी विभाग को सम्पूर्ण स्वल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला आयुर्वेद विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण एवं जनसम्पर्क विभाग, पुलिस, पंचायत विभाग को पृथक-पृथक जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयुष विभाग को कार्यक्रम उपरांत प्रत्येक योग करने वाले व्यक्ति का पोर्टल https://yoga.ayus.gov.in/yoga sagam में पंजीयन कराने का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही, नोडल महाविद्यालय को खेल संगठन, एनएसएस/एनसीसी की उपस्थिति एवं योगाभ्यास कराने तथा नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मुख्य समारोह में योग स्थल पर योग हेतु जनसमुदाय की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास योग प्रशिक्षक मोहन सेनापति तथा कुश साहू और सुश्री प्रियंका मिश्रा द्वारा संपन्न कराया जाएगा।
