प्रयास आवासीय विद्यालयों के संशोधित मॉडल उत्तर जारी
बिलासपुर, 6 जून 2026/मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के संशोधित मॉडल उत्तर जारी कर दिए गए हैं। संशोधित मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर देख सकते हैं। पूर्व में प्रयास आवासीय विद्यालयों के मॉडल उत्तर 20 मई को जारी किए गए थे। जिसके पश्चात प्राप्त दावा आपत्तियों के निराकरण उपरांत संशोधित मॉडल उत्तर जारी किये गये है।
