पशु सखी दीदीयों को शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र अंजोरा दुर्ग का कराया गया भ्रमण

राजनांदगांव 10 जून 2026। ए-हेल्प मॉड्यूल अंतर्गत बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) राजनांदगांव में पशु सखी प्रशिक्षण के प्रशिक्षार्थी दीदीयों को शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र अंजोरा दुर्ग का भ्रमण कराया गया। उप संचालक डॉ. एके नायर ने पशु सखी दीदीयों को बकरी, गाय, मुर्गी के जीवनकाल व उनकी प्रजनन क्षमता, देखभाल, एआई टेक्निक, चारा प्रबंधन, उनमें होने वाले रोग व उनका रोकथाम, टीकाकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान डेयरी यूनिट, चारागाह, शाहीवाल नस्ल के गाय का भ्रमण कराया गया। इसमें होने वाले टैगिंग व इनके लाभ के बारे में भी बताया। भ्रमण से पशु सखियों को व्यावहारिक ज्ञान हुआ तथा पशुपालन एवं ग्रामीण आजीविका से संबंधित गतिविधियों के प्रति जागरूक हुए। इस दौरान मास्टर ट्रेनर डॉ. अजय कुमार शर्मा उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े