आयुष योगा एण्ड वैलनेस सेंटर चिखली में नियमित योगाभ्यास सत्र का आयोजन
राजनांदगांव 10 जून 2026। स्वस्थ जीवन शैली अभियान अंतर्गत आयुष योगा एण्ड वैलनेस सेंटर चिखली में नियमित योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया जा रहा है। योग चिकित्सक डॉ. भारती यादव द्वारा योग सत्र में शामिल होने वाले लाभार्थियों नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करते प्रेरित किया। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों को नियमित दिनचर्चा को अपनाने तथा खानपान में नमक, तेल, शक्कर की मात्रा कम करने एवं स्वस्थ दिनचर्या का पालन करने प्रोत्साहित किया।
