नगर पंचायत बसना से बाइक चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
जन्म प्रमाण पत्र लेने गए युवक की बाइक 15 मिनट में हुई गायब
महासमुंद। नगर पंचायत बसना परिसर के बाहर खड़ी एक बाइक अज्ञात चोर द्वारा पार कर दी गई। मामले में बसना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार छिंदपाली निवासी अरूण कुमार चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 4 जून की दोपहर करीब 1 बजे अपनी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र लेने बाइक क्रमांक सीजी 06 जीक्यू 3580 से नगर पंचायत बसना गया था। उसने अपनी बाइक नगर पंचायत के मुख्य गेट के सामने खड़ी कर कार्यालय के अंदर प्रवेश किया। करीब 15 मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो बाइक वहां से गायब थी।
काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चलने पर उसने बसना थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
