जनदर्शन में प्राप्त हुए 26 आवेदन

आवश्यक कार्यवाही करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर, 08 जून 2026/ साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के पहुंचे 26 आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को अवगत कराया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में भूमि रजिस्ट्रीकरण, नामांतरण, भूमि आबंटन, नक्शा, खसरा दुरुस्तीकरण, मनरेगा राशि दिलाने, प्रमाण पत्र, वेतन दिलाने, सड़क मरम्मत, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, अनुकंपा नियुक्ति सहित विभिन्न मांग एवं समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने प्राप्त आवेदनों का शीघ्र कार्यवाही करते हुए समुचित निराकरण करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर डीएफओ कांकेर रौनक गोयल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे एवं ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।