शासकीय कन्या शिक्षा परिसर सूरजपुर में प्रवेश आवेदन, 19 जून को होगी प्रवेश परीक्षा

सूरजपुर/05 जून 2026/ शासकीय कन्या शिक्षा परिसर सूरजपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्राओं के प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी सूचना के अनुसार कक्षा 6वीं में कुल 35 सीटें, कक्षा 9वीं में 04 सीटें एवं कक्षा 11वीं में 04 सीटें रिक्त हैं।
प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित की गई है। कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए छात्रा का कक्षा 5वीं तथा कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 8वीं में ग्रेड प्रणाली के तहत उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए छात्रा का कक्षा 10वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा।
प्रवेश परीक्षा का आयोजन 19 जून को किया जाएगा। परीक्षा का समय प्रातः 11ः00 बजे से 1ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं प्रवेश हेतु आवेदन पत्र अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक शासकीय कन्या शिक्षा परिसर सूरजपुर कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र वितरण की प्रक्रिया 03 जून 2026 से प्रारंभ हो गयी है। तथा आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है।

इन्हें भी पढ़े