तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला घायल, चालक पर मामला दर्ज
घर के सामने पानी भरने गई थी महिला, लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप
महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र में पानी भरने गई एक महिला सड़क हादसे में घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक-07 जोगनीपाली निवासी चंद्रकांति बारिक अपने घर के सामने स्थित निर्मल साहू के वाहन धुलाई सेंटर के नल से पानी लेने गई थी। इसी दौरान ग्राम अर्जुंडा की ओर से आ रही सुपर स्प्लेंडर बाइक क्रमांक सीजी 06 जीएफ 0471 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए चंद्रकांति बारिक को टक्कर मार दी।
हादसे में महिला घायल हो गई। घटना की रिपोर्ट पर सरायपाली पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125(ए) और 281 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
