4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

गरियाबंद, 02 जून 2026/ कलेक्टर बीएस उइके ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजिम तहसील के ग्राम परतेवा निवासी 63 वर्षीय मंशाराम की 15 दिसम्बर 2024 को तालाब में गिरकर डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन राधा साहू को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इन्हें भी पढ़े