बिना चालक के ढलान पर लुढ़का ट्रक, महिला की मौत

सामान लेने गया था चालक, सड़क पार कर रही महिला को कुचला
महासमुंद। पटेवा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में बिना चालक के खड़ा ट्रक ढलान पर लुढ़क गया और सड़क पार कर रही महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर सामान लेने चला गया था। ट्रक ढलान पर खड़ा होने के कारण अचानक आगे बढ़ने लगा। इसी दौरान सड़क पार कर रही करीब 45 वर्षीय महिला ट्रक की चपेट में आ गई। गंभीर चोट लगने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान ग्राम बनबचरी निवासी महिला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

इन्हें भी पढ़े