डंडे से पीटकर जान से मारने की धमकी, आरोपी पर मामला दर्ज
रात में घर पहुंचकर किया विवाद, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर हमला
महासमुंद। बलौदा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम कसडोल निवासी गोवर्धन भोई ने शिकायत दर्ज कराई है कि 28 मई की रात वह अपने घर पर था। इसी दौरान उसके मामा के लड़के वासुदेव प्रधान ने फोन कर बताया कि नारायण प्रधान घर पहुंचकर विवाद कर रहा है। सूचना मिलने पर गोवर्धन भोई वासुदेव के घर पहुंचा, जहां नारायण प्रधान ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडे से हमला कर दिया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी नारायण प्रधान के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 एवं 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।
