अचानक ब्रेक लगाने से ट्रकों की भिड़ंत, चालक घायल

एनएच-53 पर हादसा, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
महासमुंद। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सामने चल रहे वाहन द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया तथा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर निवासी विनय वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका 16 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी-10 बीएस 3100 का चालक बलवीर सिंह 19 मई को जाजपुर (ओडिशा) से सामान खाली कर बिलासपुर लौट रहा था। 20 मई को ग्राम रूढ़ा बाजार के पास एनएच-53 पर सामने चल रहे अज्ञात ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे चल रहा ट्रक उससे जा टकराया।
हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक बलवीर सिंह के पैरों में चोटें आईं। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 281 एवं 125(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़े