आम के पेड़ को लेकर विवाद, महिला से मारपीट, पड़ोसी गिरफ्तार

गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी ने की हाथापाई, मामला दर्ज
महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र में आम के पेड़ को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक-10 रामसागर पारा, तुमगांव निवासी बोदरा निर्मलकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके घर की बाड़ी में आम का पेड़ है। बाड़ी की बाउंड्री में रखा कांटा टूटकर गली में गिर जाता है। इसी बात को लेकर पड़ोसी लोकेश निर्मलकर 28 मई को दोपहर करीब 12 बजे गली से गुजरते समय गाली-गलौज करने लगा। जब बोदरा निर्मलकर ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी लोकेश निर्मलकर के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 एवं 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।