बाढ़ एवं आपात स्थिति में सहायता हेतु नियंत्रण कक्ष किया गया स्थापित

हेल्पलाइन नंबर – 07775-266116 एवं 07775-26670
सूरजपुर/25 मई 2026/नगर सेना एवं अग्निशमन आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में संभावित बाढ़ एवं आपदा की स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। आदेश के अनुसार जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार गुप्ता को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय को प्रभारी बाढ़ नियंत्रण अधिकारी तथा हवलदार बीरबल गुप्ता को बाढ़ बचाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के संपर्क नंबर 07775-266116 एवं 07775-266700 जारी किए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में आमजन तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।