25 को थाना परिसर सरसीवा में होगा प्रायवेट सुरक्षा कर्मी की भर्ती

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 मई 2026/ इच्छुक महिला और पुरुष बेरोजगारों को सुरक्षाकर्मी का रोजगार देने के लिए निजी सुरक्षा कंपनी एसआईएस लिमिटेड अनूपपुर मध्यप्रदेश द्वारा 25 मई को थाना परिसर सरसीवा में निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8103841655 से सम्पर्क कर सकते हैं। इस शिविर सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है। इसके अलावा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 26 मई को थाना परिसर केडार, 28 मई को थाना परिसर डोंगरीपाली, 29 मई को थाना परिसर बेलादुला, 30 मई को थाना परिसर सलिहा और 31 मई को थाना परिसर सारंगढ़ में आयोजित किया जाएगा।