कलेक्टर ने इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिकाधिक उपयोग करने के संबंध में जारी किया निर्देश
प्रधानमंत्री की अपील पर बालोद जिले में जीवाश्म ईंधनों की उपयोगिता एवं निर्भरता को कम करने की दिशा में कार्य प्रारंभ
बालोद, 22 मई 2026/प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले में जीवाश्म ईंधनों की उपयोगिता एवं निर्भरता को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिकाधिक उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा इस संबंध में जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए जीवाश्म ईंधनों की उपयोगिता एवं निर्भरता को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिकाधिक उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश में कहा गया है कि इलेक्ट्रिक वाहनों का समुचित उपयोग पर्यावरण के सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए बेहतर विकल्प होगा। कलेक्टर द्वारा जारी किए गए निर्देश में बताया गया कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हाई स्पीड चार्जर की स्थापना कोको/फोको माॅडल में किया जाना प्रस्तावित है। कलेक्टर ने जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग, सार्वजनिक परिवहन एवं अन्य शासकीय स्थल जहाँ विद्युत ट्रांसफाॅर्मर निकट हो ऐसे जगहों का चिन्हांकन कर संबंधित ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत से एमओयू कर तत्काल कार्य संपादित करने के निर्देश दिए है।
