प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा उपरांत दावा-आपत्ति आमंत्रित
30 मई तक अभ्यर्थी कर सकते है दावा-आपत्ति
गरियाबंद, 21 मई 2026/ प्रतिभावन विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए सघन तैयारी कराई जाती है। इसके लिए राज्य में मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय स्थापित किए गए है।
आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त लोकेश्वर पटेल ने बतया कि प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई को आयोजित किया गया था। जिसका मॉडल उत्तरपुस्तिका एकलव्य डॉट सीजी डॉट इन पर 20 मई को अपलोड कर दिया गया है। जिसे अभ्यर्थी देख सकते है। इसी प्रकार दावा आपत्ति 30 मई 2026 तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कक्ष क्रमांक 56 में स्वयं उपस्थित होकर दस्तावेज के साथ दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। बिना प्रमाण के दावा आपत्ति को पूर्णतः अमान्य माना जाएगा। प्राप्त दावा आपत्ति के परीक्षण पश्चात अंतिम निर्णय लिया जाएगा। दावा आपत्ति के संबंध में विषय विशेषज्ञों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। डाक के माध्यम से दावा आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
