उच्चभिठी में 21 को होगा सुशासन शिविर
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 मई 2026/ सुशासन तिहार शिविर सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम उच्चभिठी के हाईस्कूल परिसर में 21 मई को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 तक आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्राम कोसीर, भांठागांव, बटाउपाली अ, मुड़वाभांठा, पाट, सिलियारी, रींवापार, कुम्हारी, लेन्ध्रा, गाताडीह, चांटीपाली, मुड़पार बड़े, सिरोली, खम्हारडीह, साल्हे, बोरिदा, उच्चभिठी, कलमी, परसकोल शामिल हैं। शिविर में जिले के नागरिक अपनी मांग, सुझाव और शिकायत प्रशासन को दे सकते हैं।
