पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, डंडे से पीटने का आरोप
गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज
महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम हेडसपाली में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ग्राम हेडसपाली निवासी नागेश्वर साहू (21) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 मई की शाम करीब 7:30 बजे वह बस्ती की ओर गया हुआ था। वापस लौटते समय रवि अजय के घर के सामने आरोपी रवि ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया।
आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडे से मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बसना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2) एवं 351(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
