जनसमस्या निवारण शिविर में मिला किसान क्रेडिट कार्ड

किसान क्रेडिट कार्ड से चमकेगी मौसम दास की खेती, खाद संकट से मिलेगी स्थाई मुक्ति
अम्बिकापुर 16 मई 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालित सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जनसमस्या निवारण शिविर में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़कर उन्हें कृषि कार्य हेतु आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
खुले बाजार की महंगाई से थे परेशान
अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पम्पापुर रहने वाले मौसम दास ने बताया कि उनके पिता अमरदास पहले वे निजी दुकानों से खाद खरीदते थे, जिससे अधिक खर्च वहन करना पड़ता था और पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाता था। खेती-किसानी में लागत बढ़ने के कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता था।
सुशासन तिहार में त्वरित समाधान
मौसम दास ने बताया कि सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उन्होंने सहकारी समिति एवं खाद विभाग के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया, जिसके बाद उनका किसान क्रेडिट कार्ड बन गया। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड बनने के बाद अब उन्हें समय पर खाद एवं कृषि सामग्री उपलब्ध होगी। सहकारी समिति से खाद मिलने से किसानों को राहत मिलेगी और खेती की लागत में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि पहले पर्याप्त मात्रा में उत्पादन नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब सुविधाएं मिलेगी जिससे खेती बेहतर तरीके से कर पाएंगे और उत्पादन बढ़ेगा ।
शासन का जताया आभार
मौसम दास ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की समस्याओं का समाधान हो रहा है और शासन की योजनाओं का सीधा लाभ लोगों तक पहुंच रहा है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.