राष्ट्रीय विज्ञान मेले के लिए महासमुंद के दो बाल वैज्ञानिकों का चयन
सुशासन तिहार के समाधान शिविर में मंत्री दयाल दास बघेल ने किया सम्मानित
महासमुंद। सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के पिथौरा विकासखंड की ग्राम पंचायत मुढ़ीपार में शुक्रवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के दो बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों का आगामी सितंबर 2026 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विज्ञान मेले के लिए चयन किया गया।
पीएम श्री विद्यालय पिथौरा की छात्रा सृष्टि यदु द्वारा तैयार “मल्टीपरपज स्मार्ट रोबोटिक्स” मॉडल तथा सेंट फ्रांसिस विद्यालय पिथौरा के छात्र पियूष साहू द्वारा तैयार “सांपों से सुरक्षा देने वाली चारपाई” मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया गया। इन मॉडलों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी डडसेना के मार्गदर्शन एवं शिक्षक गौरव चंद्राकर की विशेष देखरेख में तैयार किया गया था।
इस उपलब्धि पर समाधान शिविर के मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने दोनों बाल वैज्ञानिकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मा पटेल, जिला पंचायत सभापति रामदुलारी सीताराम सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी बीएल देवांगन, संस्कार शिक्षण संस्थान संचालिका सीमा चंद्राकर, डीएमसी रेखराज शर्मा, एबीसी संपा बोस, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी डडसेना, एबीओ पूर्णानंद मिश्रा, बीआरसी नरेश पटेल, उत्तम साहू, बालाराम दीवान, विक्रम वर्मा एवं टीकम चंद पटेल सहित संकुल समन्वयकों ने बाल वैज्ञानिक सृष्टि यदु, पियूष साहू एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षक गौरव चंद्राकर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
