अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
भोरिंग पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, पुलिस ने दर्ज किया मामला
महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भोरिंग स्थित राधेश्याम किसान सेवा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम बाना जिला रायपुर निवासी राजू बंजारे 11 मई को बाइक क्रमांक सीजी 04 एमडब्ल्यू 5936 से दवाई लेने तुमगांव गया था। रात करीब 10:30 बजे घर लौटते समय भोरिंग स्थित राधेश्याम किसान सेवा पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी।
हादसे में राजू बंजारे के सिर और पैर में चोटें आईं, वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल का उपचार जारी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत मामला कायम किया है।
