16 को मनाया जाएगा श्री शनिदेव जन्मोत्सव

सिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर कचहरी चौक में होंगे धार्मिक आयोजन, खिचड़ी प्रसाद व महाआरती का कार्यक्रम
महासमुंद। शहर के सिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, कचहरी चौक महासमुंद में 16 मई 2026 को श्री शनिदेव जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। आयोजन की तैयारियों को लेकर मंदिर समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
मंदिर समिति के भरत सिंह ठाकुर अधिवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री शनिदेव जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सुबह 7 बजे ध्वज पूजन एवं ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद सुबह 8 बजे हवन, पूजन एवं आरती संपन्न होगी। वहीं सुबह 10 बजे से श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रात्रि 8 बजे श्री शनिदेव जी की महाआरती आयोजित होगी, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति ने शहर एवं आसपास के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
बैठक में संतोष शुक्ला, सुरेन्द्र स्वामी, जगमोहन चंद्राकर, बद्रीनारायण माहेश्वरी, चंद्रशेखर साहू, सुशील चंद्राकर, सत्यनारायण तिवारी, भूपेंद्र चंद्राकर, भरत सिंह ठाकुर, जितेंद्र एडिकर, अनूप उपासे, धरम भार्गव, अजय साहू, हेमंत साहू, संजय साहू, सौरभ बाफना, प्रशांत श्रीवास्तव, घनश्याम सोनी, धीरेन्द्र लोनारे, कुलवंत सिंह बंटी, मदन शर्मा, पुजारी कुंदन वैष्णव सहित बड़ी संख्या में मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।