डीजे ऑपरेटर से गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी

महासमुंद। डीजे व्यवसाय को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों द्वारा डीजे ऑपरेटर के साथ गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बसना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है।
पुलिस को सिरको निवासी मनोहर मुखर्जी ने बताया कि 28 अप्रैल को वह शादी समारोह में डीजे की बुकिंग के सिलसिले में गढ़पटनी गया हुआ था। वहां से कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपना डीजे लेकर छोटेपटनी लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब 9 बजे गढ़पटनी मार्ग बसना में आदर्श नगर बसना निवासी धनेश साहू, बल्लूक, हेमकुमार साव एवं विकास चौहान ने पुरानी रंजिश और डीजे कारोबार को लेकर उसके साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।
मामले की रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 3(5) एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े